सन 2019 की रैंकिंग में दुनिया की सब से अधिक ताक़तवर सेना रखने वाले देशों में अमरीका, रूस और चीन क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
2019 की रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान पहले से दो क़दम आगे बढ़ते हुए 15 वें स्थान पर है।
ईरान को रैंकिंग में 14 वां स्थान दिया गया है जबकि सऊदी अरब का 25वां स्थान है। विश्व की ताक़तवर सेनाओं में इस्राईली सेना का नंबर 17वां है।
दुनिया भर की सेनाओं की रैंकिंग के लिए सेना के पास मौजूद हथियार और सैनिकों की क्षमता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही भौगोलिक स्थिति, लॉजिस्टिक क्षमता, संसाधन, उद्योग और अर्थ व्यवस्था जैसी चीज़ों के आधार पर यह रैंकिंग होती है